Log in Register

Bahujan Samaj Party   बहुजन समाज पार्टी
सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय

होमगार्ड जवानों को मिली सौगात

Posted by MKB on December 10th, 2009
होमगार्ड जवानों को मिली सौगात

होमगार्ड के 47वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने जवानों को कई सौगात दी। जहां जवानों के पारिश्रमिक व प्रशिक्षण भत्ता बढ़ाने की घोषणा हुई वहीं कल्याण कोष की धनराशि को एक करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ कर दिया गया। इस मौके पर होमगार्ड मंत्री वेदराम भाटी ने रैतिक परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर जवानों का उत्साहवर्धन किया।

जेल रोड स्थित होमगार्ड मुख्यालय के मैदान में मंगलवार को सशस्त्र जवानों के 12 प्लाटून सलामी के लिए तैयार खड़े थे। सुबह करीब 9:30 पर होमगार्ड मंत्री वेदराम भाटी मुख्यालय पहुंचे। होमगार्ड के बैंड से जवानों ने उनका स्वागत किया। परेड में नौ प्लाटून सशस्त्र जवान, एक महिला सशस्त्र प्लाटून, दो नि:शस्त्र प्लाटून, फायर फाइटिंग व यातायात में पुलिस के साथ सहयोग करने वाली टुकड़ियां शामिल थीं। श्री भाटी ने रैतिक परेड का निरीक्षण किया। जवानों ने उन्हें सलामी दी। जवानों को संबोधित करते हुए श्री भाटी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने होमगार्ड के लिए कई घोषणाएं की है। स्वयंसेवकों की पारिश्रमिक राशि बढ़ाकर 140 रुपये कर दी गई है, इससे पहले उन्हें 126 रुपये मिलते थे। पारिश्रमिक के बराबर ही प्रशिक्षण भत्ता भी दिया जाएगा। स्वयंसेवकों के कल्याण कोष की राशि को एक करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये कर दिया गया है। ड्यूटी व प्रशिक्षण के दौरान दिवंगत होने वाले स्वयंसेवकों के परिवारीजनों को दी जाने वाली सहायता राशि को दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया गया है। विभाग को कारतूस खरीदने के लिए इस बार दो करोड़ रुपये स्वीकृति किए गये हैं। अफसरों व जवानों ने तालियों से घोषणाओं का स्वागत किया।

रैतिक परेड का नेतृत्व जिला कमांडेंट सोनभद्र शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। परेड सहायक की भूमिका में मुजफ्फरनगर के जिला कमांडेंट मुकेश कुमार और आजमगढ़ के जिला कमांडेंट अजय प्रताप सिंह थे। इस मौके पर प्रमुख सचिव आलोक रंजन, होमगार्ड के कमांडेंट जनरल विक्रम सिंह, उप सचिव अजेय कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी कमांडेंट जनरल महावीर सिंह व आरबी सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे। रैतिक परेड के बाद मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया और जवानों ने शिविर में रक्तदान किए। इसके अलावा गरीब बच्चों को पुस्तकें व उपहार भी दिए गये

Reference: jagran

Tags:

Comments are closed.