Log in Register

Bahujan Samaj Party   बहुजन समाज पार्टी
सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय

रेल बजट में उप्र की उपेक्षा : मुख्यमंत्री मायावती

Posted by MKB on February 25th, 2010

मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि रेल बजट में यूपी की अनदेखी की गयी है। कुछ राज्यों का विशेष ध्यान रखा गया है। यूपीए सरकार के ‘आम आदमी’ ‘समावेशी विकास’ के दावे की पोल खुल गयी है।

लखनऊ में जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य की उपेक्षा समझ से परे है। उत्तर प्रदेश की उपेक्षा कर देश के समग्र विकास की बात नहीं सोची जा सकती। समग्र विकास सभी को साथ लेकर चलने से ही सम्भव होगा। रेल बजट में दोहरी नीति अपनाई गई है। ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में निकट भविष्य में होने वाले चुनाव के दृष्टिगत रेल बजट सिर्फ पश्चिम बंगाल के लिए ही बनाया गया है। सस्ती रेल एवं सुखद यात्रा का नारा छलावा मात्र है क्योंकि गाड़ियों में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा की कारगर रणनीति की बात बजट में नहीं कही की गई है। दूसरे राज्यों के लिए तमाम नयी परियोजनाओं की घोषणा तो बजट में है लेकिन उनके लिए संसाधन कहां से आएंगे, इसका खुलासा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009-10 के रेल बजट में की गई अधिकांश घोषणाओं को जमीन पर अब तक नहीं उतारा जा सका है। रेल बजट 2010-11 की भी ज्यादातर घोषणाओं का यही हश्र होगा।
Reference: jagran

Comments are closed.