Log in Register

Bahujan Samaj Party   बहुजन समाज पार्टी
सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय

15 मार्च को लखनऊ में बसपा की महारैली

Posted by MKB on February 16th, 2010

पार्टी के रजत जयंती समारोह के बहाने बहुजन समाज पार्टी 15 मार्च को लखनऊ में जनशक्ति का प्रदर्शन करेगी। पार्टी इस दिन रैली का आयोजन कर रही है। रैली को राष्ट्रीय विशाल महारैली का नाम दिया गया है। 15 मार्च को पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम की जयंती भी है। रैली शहीद पथ के पास रमादेवी अम्बेडकर मैदान में होगी। रैली की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देने के लिए बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को पार्टी के प्रमुख लोगों की बैठक बुलाई है।

बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को लखनऊ में पत्रकारों को बताया कि बसपा की स्थापना 14 अप्रैल 1984 को हुई थी। इस हिसाब से रजत जयंती पिछले वर्ष मनायी जानी चाहिए थी किन्तु लोकसभा चुनाव और बाद में विधानसभा की कुछ सीटों के लिए होने वाले चुनावों के कारण यह नहीं हो सका। अब एक साल बाद पार्टी के संस्थापक के जन्मदिन पर इसे मनाने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि रैली में देशभर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा और इसमें पार्टी की 25 साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा। ।

बसपा प्रमुख ने बताया कि रैली के बाद उसी दिन शाम को कांशीराम स्मारक स्थल पर स्व. कांशीराम के जीवन संघर्षो पर आधारित एक फिल्म दिखाई जाएगी ताकि उनके मिशन से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ता आगे बढ़ सकें। स्वर्गीय कांशीराम और बसपा पर दो विशेष बुलेटिन भी जारी होंगे।
Reference: jagran

Comments are closed.